यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्एस ग्रुप से जुड़
पूर्वी चंपारण। मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के घर कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान कमाल पिपरा निवासी कन्हैया तिवारी के 22 वर्षीय पुत्र विपिन तिवारी के रुप में की गयी है। घटना का कारण का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने कई खोखा भी बरामद किया है।

थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि मृतक के पास से मिली मोबाइल के आधार पर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर रात की है। इनारवाभार परसौनी रोड में सड़क किनारे गोलीमार कर हत्या करने की बात कही जा रही है। सूचना के अनुसार युवक को दो से तीन गोली लगी है। पुलिस ने घटाना स्थल से तीन जिंदा कारतूस के साथ ही दो खोखा बरामद किया है। घटना स्थल पर पड़ी बिना नंबर वाली एक बाइक व दो मोबाइल को भी जब्त किया है।

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि विपिन शनिवार शाम को करीब छह बजे मोबाइल रिचार्ज करने के लिए पांच सौ रुपए का लिया था। शाम में चार पांच लड़का आया और उसे मेला चौक पर मोबाइल रिचार्ज कराने को बोल कर साथ लेकर चला गया। काफी देर तक नहीं आने पर खोजबीन शुरु की गयी। इसी बीच आधी रात को सूचना मिली कि बिपिन की हत्या हो गई है।






