समस्तीपुर में नवगठित शिक्षा विकास परिषद की बैठक में बनायी गयी रणनीति

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के केवस निजामत पंचायत भवन में नवगठित शिक्षा विकास परिषद के सदस्यों की विशेष बैठक समिति के अध्यक्ष अमर कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक का संचालन समिति के सचिव अशोक मेहता के द्वारा किया गया। बैठक में 10+2 संत कबीर उच्च विद्यालय हरिशंकरी में ग्राम पंचायत से मनरेगा योजना के तहत वृक्षारोपण कार्य का प्रस्ताव आया। बैठक में उपस्थित मुखिया राजीव कुमार राय द्वारा कहा गया कि विद्यालय में वृक्षारोपण का प्रस्ताव ग्रामसभा से पारित है।


अतएव जल्द 10+2 संत कबीर उच्च विद्यालय हरिशंकरी के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्य करा लिया जाएगा। विद्यालय प्रांगण में साफ-सफाई पर चर्चा की गई। जिसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत केवस निजामत के सरपंच अशोक कुमार द्वारा लिया गया एवं उनके द्वारा कहा गया कि सभी लोगों के सहयोग से विद्यालय प्रांगण को साफ सफाई करा दिया जाएगा।


बैठक में यह प्रस्ताव आया कि बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता कराई जाए जिस पर सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि उप प्रमुख राजेश कुमार द्वारा खेल प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार किया जाए। सभी लोगों के सहयोग से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

उपस्थित सदस्यों द्वारा तीनों पंचायत के शिक्षा प्रेमी एवं अभिभावकों से मिलकर शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव आया जिस पर यह निर्णय लिया गया कि ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से तीनों पंचायत में शिक्षा के प्रति जागरूकता हेतु अपील किया जाए।


इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इसी कमेटी में से पांच सदस्य ज्ञापन के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर से आठ अप्रैल को मिलेंगे। मौके पर विजय वात्स्यायन, पवन कुमार राय, लालबाबू महतो, प्रशांत कुमार, सच्चिदानंद राय, नीतीश कुमार, हरे राम महतो, अशोक कुमार सरपंच, राजेश कुमार उप प्रमुख, मोहम्मद मोइन खान सेवानिवृत्त शिक्षक, रामाधार सिंह मुखिया आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *