समस्तीपुर में हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा, हथियारों के साथ पांच गिरफ्तार

यहां क्लीक कर हमारे व्हाटसएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने हथियार तस्करी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। इसमें चार हथियारों, 13 कारतूस व चार मैगजीन के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मथुरापुर ओपी पर प्रेस वार्ता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए कहा कि हथियार की खरीद बिक्री के मामले में मथुरापुर ओपी के शेखोपुर के विवेक कुमार उर्फ गुलाब सिंह, आदित्य राज उर्फ छोटू उर्फ छपरिया, अंकेश कुमार सिंह उर्फ पहड़िया, कल्याणपुर परतापुर का मो. इस्लाम एवं चकमेहसी थाना के कुढ़वा के मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से तीन पिस्टल, एक देशी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस एवं चार एक्सट्रा मैगजीन बरामद किया गया है।


एसपी ने बताया कि मो इस्लाम जो हथियार का खरीद बिक्री करता है। उसके खरीद बिक्री करने की सूचना पर गठित विशेष टीम के द्वारा बाजार समिति स्थित एक पेंटर की दूकान पर छापेमारी की गयी। इस दौरान मो. इस्लाम व मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान मनीष कुमार के पास से एक लोडेड पिस्टल, जिसको अनलोड करने पर दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं इस्लाम केपास से 7.62 एमएम का जिंदा गोली बरामद किया गया है।


एसपी ने बताया कि पुलिस के पूछताछ में इस्लाम ने शेखोपुर के विवेक कुमार उर्फ गुलाब सिंह, अंकेश सिंह उर्फ पहड़िया एवं आदित्य राज उर्फ छपड़िया से हथियार लेकर बेचने की बात बतायी। इसकी निशानदेही पर शेखोपुर में छापेमारी की गयी, जिसमें गुलाब सिंह के घर से तीनों को गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान विवेक कुमार उर्फ गुलाब सिंह, आदित्य राज उर्फ छपड़िया के पास से एक-एक लोडेड पिस्टल एवं अंकेश सिंह उर्फ पहड़िया के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद की गयी है। इन सभी के विरुद्ध मथुरापुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।


एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में डीआईयू शाखा प्रभारी विक्रम आचार्या, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, एसआई अनिल कुमार, कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार, नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, मथुरापुर ओपी अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन, के अलावे एसआई राहुल कुमार, मनीषा कुमारी एवं पुतुल कुमारी शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *