यहां क्लीक कर हमारे व्हाटसएप ग्रुप से जुड़े
भागलपुर। भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों लूटपाट के दौरान अपराधियों द्वारा हाईवा ालक को गोली मार हत्या करने के मामले में आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। भागलपुर एसएसपी आनंद कुमार के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों में सबौर थाना क्षेत्र के लैलख का जुठन कुमार, ऋषि कुमार, रघुवीर कुमार, ओम कुमार एवं शहिल कुमार तथा घोंघा थाना के पन्नुचक के रविंद्र कुमार, प्रिंस कुमार, सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी के अनुसार इन लोगों केपास से छह देशी कट्टा, छह कारतूस, दो खोखा, सात मोबाइल बरामद किया गया है।

एसएसपी आनंद कुमार के अनुसार हाईवा चालक से लूटपाट कर गोली मारने के मामले में प्रशिक्षु आईपीएस अपराजित लोहान एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है।

उक्त टीम ने तकनीकि एवं मैन्युअल साक्ष्य के आधार पर घोघा थाना के पन्नुचक से सुमन कुमार को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। फिर इसके बयान के आधार पर प्रिंस कुमार, जुठन कुमार, शाहिल कुमार, रघुवीर कुमार, ऋषि कुमार को हथियार एवं गोली तथा रविंद्र कुमार एवं ओम कुमार को मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। इसमें तीन लूट के मोबाइल भी बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किया गया। जिस हथियार से हाइवा चालक सुबोध कुमार को गोली मारी गयी थी, उसका खोखा तथा घटना स्थल से गोली का अग्र भाग भी बरामद किया गया। बरामद आग्नेयशास्त्र को जांच के लिए एफएलएल भेजी जाएगी। इस कांड में पांच अपराधी फरार हैं, जिसके विरुद्ध छापेमारी की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि प्रशिक्षु आईपीएस अपराजित लोहान एवं पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में सबौर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, बाइपास ओपी अध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार, घोघा थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार, आसिफ अख्तर, जया भारती, इंद्रजीत सिंह, डीआईयू के एसआई मिथिलेश कुमार चौधरी, सुशील कुमार एवं सिपाही बच्चन कुमार राम व अन्य शामिल थे।





