कारवाई : सहरसा स्टेशन के डिप्टी एसएस और टीआई निलंबित

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

सहरसा। सहरसा स्टेशन के डिप्टी एसएस सुनील कुमार चव्हाण और टीआई सुभाष झा को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई उन पर समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीओएम डॉ. नीलेश कुमार ने की है। निलंबन अवधि में दोनों अधिकारियों को सक्षम प्राधिकारी के अनुमति बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया है। सीनियर डीओएम ने जारी पत्र में कहा है कि निलंबन की तिथि एक अप्रैल से ही प्रभावी होगा।

मालूम हो कि बीते एक अप्रैल को सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म दो स्थित लाइन नंबर 4 पर अधिकारी की ट्रॉली और ट्रेन आ गई थी। ट्रॉली पर पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक(पीसीओएम) मनोज सिंह, समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीओएम डॉ. नीलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी बैठे थे।

एक ही ट्रैक पर ट्रॉली और ट्रेन के होने की जानकारी पर वॉकी टॉकी से ट्रेन के चालक को सूचना देते उसे रुकवाया गया। लेकिन तबतक वह होम सिग्नल पार कर चुकी थी।

वहीं स्टेशन अधीक्षक ऑफिस के सामने ट्रॉली को रुकवाया गया और इस तरह से बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद ही उक्त तिथि से निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *