नरकटियागंज ऑटो व बाइक की टक्कर में 6 जख्मी, रेफर

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

नरकटियागंज। नरकटियागंज-सहोदरा मुख्यपथ में कुंडिलपुर बरगजवा गाँव के समीप बुधवार की देर शाम में टेम्पो व बाइक की टक्कर में छह लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है। घायलो में बाइक सवार साठी थाना के सेमरी गाँव निवासी आफताब आलम (28),अफरोज आलम (32) समेत टेम्पो में सवार प्रकाशनगर निवासी राधा कुमारी(20), सूरज कुमार(10), पूजा कुमारी (29) व निर्मल कुमार (12) शामिल हैं। टेम्पो में सवार अन्य को भी हल्की चोटें आई है।

थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल करते हुए टेम्पो व बाइक को थाने लाया जा रहा है।सभी जख्मी रेफर कर दिए गए है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी टेम्पो सवार सहोदरा मेला से घर लौट रहे थे। इसी बीच बरगजवा गाँव के समीप तेज गति से विपरीत दिशा से जा रही बाइक टेम्पो में टकरा गई।

इससे टेम्पो पलट गया। वही बाइक सवार भी गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगो ने सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेतिया रेफर कर दिया गया
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच पड़ताल करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *