समस्तीपुर जिले के 72 गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने के लिए नशा मुक्ति अभियान शुरू

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत एक बार फिर से जिले के वैसे गांव – टोलों में आज से शुरू की गई है, जहां उत्पाद विभाग द्वारा अभी भी सघन जांच चलाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को नशा व शराब का व्यापार एवं सेवन ना करके नए सिरे से जीविकोपार्जन करने हेतु जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्पाद एवं निबंधन कार्यालय, समस्तीपुर द्वारा सूचीबद्ध 72 गांवों में आज से जीविका समस्तीपुर के ग्राम संगठनों की दीदियों द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित करने की शुरुआत की गई।

इस अभियान को 1अप्रैल से 31 जुलाई 2023 तक पूरे 4 महीने चलाया जाएगा। जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका संपोषित समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों में इस अभियान की शुरुआत बैठकों में चर्चा, संकल्प, जागरूकता रैली और रंगोली इत्यादि बना कर की गई। आज के इन विभिन्न गतिविधियों में 1500 से भी ज्यादा जीविका दीदियों ने अलग-अलग जगहों पर इस अभियान को सफल बनाने हेतु भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *