बीडीओ ने कहा-बच्चों को उनके हक और अधिकार की रक्षा करना आवश्यक

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर। खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख माननीय सन्नी हजारी ने किया। बैठक में बाल तस्करी बाल श्रम बाल विवाह ऐसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई।


बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी ने कहा कि बच्चों के हक और अधिकार की रक्षा करना आवश्यक है। उन्होंने बाल श्रम के लिए ले जा रहे बच्चों के लेकर कहा गया कि जो बच्चे किसी भी पंचायत या वार्ड से गांव से बाहर जा रहे हैं तो ऐसे बच्चों को रोकना होगा।

इसके लिए पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक हर 3 महीने पर की जाए और बाल विवाह को रोकने के लिए भी चर्चा किए जाएं।


कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधि से अनुरोध किया गया कि पंचायत एव वार्ड स्तर पर बाल संरक्षण समिति का गठन एवं बैठक नियमित रूप से करवाया जाय।

मौके पर जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रवेंद्र कुमार , सभी महिला प्रवेक्षिका,चाइल्ड लाइन के कमलेश कुमार चौधरी व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित् रहे।


बैठक में चाइल्डलाइन टीम कमलेश कुमार चौधरी ने बच्चों की सहायता के लिए टोल फ्री फोन सेवा 1098 के बारे में जानकारी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *