समस्तीपुर में पिस्टल के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 6.50 लाख की लूट

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर।  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा पंचवटी चौक के पास दिन दहाड़े  बाइक सवार 4 बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 5 लाख 60 हजार रुपए लूट लिये। फाइनेंस कर्मी की पहचान अभिमन्यु कुमार के रूप में की गई है।  उसका कार्यालय आदर्शनगर मुहल्ला में बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार फाइनेंस कर्मी बैग में रुपये लेकर एसबीआई मेन ब्रांच में जमा करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने पंचवटी चौक के पास ओभरटेक कर पिस्टल के बल पर रुपये लूट की घटना को अंजाम दे दिया।

लूटपाट के दौरान प्रतिरोध करने पर बदमाशों द्वारा दो चक्र हवाई फायरिंग करने की भी बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात में कुछ नही बतायी है।

मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया और आराम से मोहनपुर की ओर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रवीण मिश्रा पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बताया कि पांच लाख 60 हजार लूट की बात कही गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधी रुपए लूटकर मोहनपुर की ओर फरार हुआ है। फाइनेंस कर्मी का ऑफिस आदर्शनगर में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *