ताजपुर में हथियार के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

यहां क्लीक कर हमारे व्हाटसएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। ताजपुर थाना के पुलिस ने मां- बेटे को लोडेड देशी पिस्टल, एक मैगजीन व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विनय तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताजपुर थाना के कस्बे आहर के मो. नूर आलम एवं उसकी मां अमना खातून है।


एसपी ने बताया कि सोमवार को कस्बेआहर में मो नूर आलम के पास एवं घर में हथियार छुपाकर रखने एवं लोगों को धमकाने की शिकायत मिली थी। जिसकी सूचना पर ताजपुर पुलिस ने कस्बेआहर में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही मो. नूर आलम भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।


फिर उसकी तलाशी के दौरान मो. नूर आलम के कमर में खोंसा हुआ एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद किया गया। इसके बाद महिला पुलिस टीम के द्वारा उसके घर की तलाशी ली गयी।


घर की तलाशी के दौरान मो. नूर आलम की मां अमना खातून के टीन के एक बक्से से लोडेड मैगजीन भी बरामद किया गया। मैगजीन में दो जिंदा कारतूस था। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में मो. नूर आलम एवं उसकी मां अमना खातून को गिरफ्तार कर लिया। साथ ळी ताजपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *