मुसरीघरारी नगर पंचायत में 61 करोड़ 59 लाख 70 हजार का बजट हुआ पारित

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। मुसरीघरारी नगर पंचायत भवन कार्यालय में शुक्रवार को सर्वसम्मति से 61 करोड़ 59 लाख 70 हजार का बजट पारित किया गया। वार्ड पार्षदों ने बैठक में लोगों से कर वसूली कर आय को बढाने पर भी चर्चा की गई बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी ने की। बैठक में वार्ड पार्षद सत्यनारायण चौधरी ने ने दो दर्जन से अधिक योजनाओं को चलाने को लेकर सदन में प्रश्न उठाया।

वहीं आय के लिए नगर पंचायत में आय के कर वसुली पर भी प्रस्ताव लिया गया । वार्ड पार्षदों ने बैठक में लोगों से कर वसूली कर आय को बढाने पर भी चर्चा की गई।

मुसरीघरारी नगर पंचायत में कुल 20 वार्ड हैं। इन सभी वार्डों के लिए बजट पास किया गया । इस बजट में मुख्य रूप से सरकार द्वारा चलाए जा रहे नलजल योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए जोर दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना को भी प्रमुखता से आगे बढाने पर बल दिया गया।

बजट में मुसरीघरारी नगर पंचायत कार्यालय के रखरखाव के लिए भी योजना बनाई गई ।शौचालय योजना को भी लागू करने का प्रस्ताव रखा गया।

बैठक में उपमुख्य पार्षद मंजू देवी, कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन, अनवारूल हक, आशुतोष कुमार सिंह, रामप्रवेश राय, अमर कुमार, अरविंद कुमार, अशोक कुमार, फरहान, खुशबू कुमारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *