हमारे व्हाटसएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लीक करें
शिवहर। शिवहर जिले में अगलागी की घटना में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना से पूरा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मिली जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग स्थानों पर हुई अगलगी की घटना में दर्जन भर से अधिक घर जल गया। जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी है। घटना में कई मवेशियों के भी मरने की सूचना आ रही है।
मिली सूचना के अनुसार पिपराह थाने के बेलवा गांव में रविवार की दोपहर अगलगी की घटना हुई। इसमें मां और बेटे आग की चपेट में आने से झुलस गए। जिसकी मौत हो गयी। इस गांव में आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गया। जबकि कई मवेशियों के भी आग में झुलसने से मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान रंजू देवी के रुप में की गयी है, जो अपने बहन के घर किसी कार्य को लेकर पहुंची थी। हादसे में रंजू देवी और उसके बेटे की झुलसने से मौत हो गयी। घटना के दौरान दोनों घर में आराम कर रहे थे। आग लगी की कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर डुमरी कड़सरी प्रखंड के नया गांव में भी अगलगी की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घर जल गए। घटना की सूचना मिलने पर एसडीओ इस्तियाक अली अंसारी तथा एसडीपीओ संजय कुमार पांडे अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

एसडीओ ने बताया कि बेलवा में झुलस कर मां बेटे की मौत हो गई है। पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू है। इधर डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागांव में भी हुए अगलगी की घटना में 5 लोगों के घर जल गए हैं। साथ ही घर में रखे अनाज कपड़ा सहित लाखों रुपए के मूल्य की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गए।







