हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जड़ने के लिए यहां क्लिक करें
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाने के अंगार पंचायत के वार्ड संख्या 3 में शनिवार को एक छह साल के बच्चे की मौत बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत सहनी के छह वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नदी किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार अमित नदी किनारे शौच करने गया था। इसी बीच पांव फिसलने से वह नदी के पानी मे चला गया और डूब गया। घटना बाद जब तक लोग बच्चे को पानी से बाहर निकाल पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, बच्चे की लाश निकलते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव दहल गया। लोगों ने परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में लगे हैं।

इधर, घटना की सूचना पर पहुंची अंघारघाट पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







