मक्का में बाली नहीं आने के मुद्दा पर मुआवजा के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने को यहां क्लीक करें

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर के कई इलाकों में मक्का की बाली में दाना नहीं आने के मामले को लेकर किसान सभा के बैनर तले किसानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नेता सत्यनारायण सिंह कर रहे थे। इससे पूर्व लोगों ने शहर के बंगाली टोला स्थित सीपीएम कार्यालय से शहर में जुलूस निकाला जो विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां लोगों ने मक्का बीज सप्लाई करने वाले विदेशी कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही किसानों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता सत्यनारायण सिंह, मनोज कुमार सुनील डॉक्टर इमाम, रघुनाथ राय आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि विभूतिपुर के भुसवर, साख मोहन आदि इलाकों के 200 से अधिक किसानों ने बड़े पैमाने पर मक्के की खेती की थी। लेकिन जब फसल बड़ा हुआ तो मक्के की बाली में दाना नहीं आया। मक्के के बारे में दाना नहीं देख किसान खून के आंसू रो रहे हैं।

मामले को लेकर कृषि विज्ञान की टीम के अलावे बीज कंपनी कनाडा के कर्मियों ने भी स्थल निरीक्षण किया है। लेकिन अब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला है जिससे किसानों की माली हालत काफी खराब हो गई है। किसान नेताओं ने कहा कि इस मामले में बीज कंपनी के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए।

किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। साथी किसान नेताओं ने आलू का समर्थन मूल्य नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया लोगों ने कहा कि आलू का समर्थन मूल्य नहीं मिलने से किसान काफी परेशान है उनकी कमर टूट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *