समस्तीपुर में किसान की गोली मार हत्या, एनएच 28 जाम

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहीं क्लिक करें

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने किसान की गोली मार दी। इस घटना में किसान की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना बंगरा थाना के सरसौना गांव की है, जहां एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान सरसौना गांव के ही मो. जफरुल के रूप में की गयी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है।

इधर, घटना के विरोध में परिजनों व ग्रामीणों ने एनएच 28 को बंगरा चौक के पास जाम कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव के साथ एन एनएच 28 को जाम किया है। अपराधियों की गिरफ्तारी करने व एसपी को बुलाने की कर मांग कर रहे हैं।

बांगरा में एनएच जाम होने के कारण यातायात सेवा पूरी तरह प्रभावित हो गई है। जाम स्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। इसके कारण जाम में फंसे लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोशित भीड़ का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों कहना है क्षेत्र में अपराधी बेखौफ होकर घूमते हैं और पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसके कारण आए दिन जिले में दिन दहाड़े इस तरह की घटनाएं होती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *