आपदा प्रबंधन योजना पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहीं क्लिक करें

समस्तीपुर। ऐफिकोर द्वारा आपदा प्रबंधन परियोजना के सहयोग से आपदा प्रबंधन योजना पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन ऐफिकोर के परियोजना समन्यव्यक शिव शंकर, आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, एनजीओ संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू, महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल प्रो. श्रीमती सुनीता सिन्हा, आशा सेवा संस्थान के संरक्षक केशव किशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप किया।

समन्वयक शिव शंकर ने बाढ़ से संबंधित आपदा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संचालन अमित कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आपदा के पूर्व आपदा के समय एवं आपदा के बाद की तैयारी के बारे में विस्तृत रूप से बताया। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के पैनल अधिवक्ता श्वेता पोद्दार, केशव किशोर ने भी आपदा से संबंधित जानकारी दी।


आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन ऐफिकोर के परियोजना समन्वयक शिव शंकर ने किया। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के पीएलभी आदर्श कुमार, अशोक कुमार झा, अमरेश रंजन, रविन्द्र पासवान, मुकेश कापर, मदन कुमार, हिमांशु और आपदा प्रबंधन समीति के सदस्य उपास्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *