दलसिंहसराय में पति के साथ मैके जा रही गर्भवती महिला को मारी गोली! जख्मी

हसमे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यही क्लिक करें

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में एक अजीबोगरीब घटना हुई। पति के साथ मैके जा रही गर्भवती महिला के सिर में किसी ने गोली मार दी। घटना के बाद महिला को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि घटना के कारणों का खुलासा नही हुआ है, जबकि डॉक्टरों ने भी गोली लगने के बारे फिलहाल स्पष्ट नही बता रहे हैं। जख्मी महिला की पहचान दलसिंहसराय थाना के ही कमराव गांव निवासी सुनील राय की पत्नी मनीषा कुमार (28) के रूप में की गयी है।

सुनील के अनुसार वह अपनी पत्नी मनीषा व बेटे आशुतोष के साथ बाइक से ससुराल अजनौल जा रहा था। उसकी पत्नी गर्भवती है, जिसके कारण वह पहुचाने जा रहा था। सुनील के अनुसार  फोन आने पर वह बातचीत कर रहा था, इसी दौरान अजनौल से कुछ दूर पहले ही बदमाश ने मनीषा के सिर में गोली मार दिया। उसके बाद बदमाश फरार हो गया।  मौके पर मौजूद महिला के पति सुनील राय ने अपने बच्चे को संभालते हुए गोली से जख्मी हुई पत्नी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उसे चिकित्सक ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। जहा परिजनो ने महिला को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया है।

घटना के बाद दलसिंहसराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। हालाकि पुलिस ने महिला के पति सुनील कुमार को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। इस संबध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। घटना का कारण पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *