हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लिक करें
समस्तीपुर। सनातन रक्तदान समूह, हिंदू पुत्र संगठन के रक्तवीरो ने रक्तदान कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद ए आजम भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय खाटूश्याम बिहारी मंदिर में आयोजित हुई। जहा संस्था के अध्यक्ष अविनाश कु बादल, सचिव संजीव रंजन, वार्ड पार्षद सुजय कु गुड्डू, रौशन झा ने शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिविर की शुरुआत की।

रक्तदान शिविर में 58 रक्तविरो ने रक्तदान किया रक्तदान करने वालो में आस्था मोर, सुमन कुमारी, संजय मोर, डीके मोहन, भारत भूषण, सचितानंद झा, बलराम सिंह, भोलानाथ सिंह, विकास, राकेश, राहुल राज, कौशीकेश, सक्षम, सुमित झा, प्रवीण सिंह, पंकज यादव, अर्जुन यादव, रोहित सिंह, सोर्या, कन्हैया दास आदि रहें।

इस शिविर में रक्त संग्रह का कार्य निरामया ब्लड बैंक पटना के साथ रेडक्रास सोसायटी समस्तीपुर की टीम ने अपना योगदान दिया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक, रौनक, विकास झा, प्रशांत, निखिल आदि सक्रिय साथी का मुख्य योगदान रहा।







