समस्तीपुर में सड़क निर्माण में बने गढ्ढा में गिरे छात्र को हाइवा से कुचलकर हुई मौत

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े,यहां क्लिक करें

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड में बिशनपुर दलसिंहसराय पथ के धमुआ चौक पर गुरुवार को हाइवा से कुचलकर 7 वी कक्षा के छात्र की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। मृतक छात्र की पहचान पतैली निवासी मुकेश पाठक का 13 बर्षीय पुत्र आर्यन बताया गया है। हादसा सुबह लगभग 8. 30 बजे की बताई गई है। हादसा के बाद स्थानीय लोग सड़क जाम कर सड़क निर्माण में लापरवाही किये जाने को लेकर निर्माण एजेंसी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने व सड़क विभाग के कार्यपालक अभियंता को बुलाने की मांग करने लगे। हालांकि सूचना पर उजियारपुर पुलिस एवं उजियारपुर सीओ अजीत कुमार झा मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगो को समझाने में लगे हुए थे।

बताया जाता है कि हादसा उस वक्त हुई जब छात्र को पिता अपनी बाइक से अँधेल स्थित सेंट जेवियर स्कूल में छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क निर्माण के लिए बनाया गया बड़ा बड़ा गढ्ढा में बाइक असंतुलित हो गया। जिसमे आर्यन बाइक से नीचे लुढ़क गया। इसी बीच सामने से आ रही हाइवा ट्रक ने छात्र को कुचल दिया। जिससे आर्यन का मौत घटना स्थल पर हो ही गई।


इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर यातायात बाधित कर दिया। काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने लोगो को समझाकर मामले को शांत किया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि विगत चार बर्षो से उक्त सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते सड़क पर निर्माण एजेंसी के लोग बड़ा बड़ा गढ्ढा बनाए हुए है। जिसमे आए दिन सड़क हादसा में लोग जख्मी होते रहते है और इसीका नीतिजा हुआ कि एक होनहार छात्र की मौत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *