हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित संस्कारम परिसर में चैती नवरात्र के अवसर पर 22 मार्च से श्रीमद् देवी भागवत कथा का आगाज किया जाएगा। शहर के थानेश्वर मंदिर से कलश यात्रा एवं कन्या पूजन के साथ ही इस कथा का श्रीगणेश किया जाएगा। 22 मार्च बुधवार की सुबह आठ बजे से थानेश्वर मंदिर परिसर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक काशीपुर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित संस्कारम परिसर में कथा प्रवक्ता आचार्य श्री योगेश प्रभाकर जी महाराज के द्वारा श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजक अधिवक्ता राजेश झा ने बताया कि नौ दिनों तक कथा वाचन का कार्यक्रम चलेगा। पहले दिन 22 मार्च को देवी भागवत महात्मय सत्राजीत कथा, सुद्युम्न चरित्र, मां शैलपुत्री महिमा आदि का कथा वाचन होगा। इसी प्रकार दूसरे दिन 23 मार्च को ह्यग्रीव अवतार, मधुकेटस उद्धर, सुकदेव चरित्र, श्री व्यास चरित्र, मां ब्रह्मचारिणी महिमा, 24 मार्च को वागबीच ऐं महिमा, सत्यव्रत चरित्र, सूर्यवंश, चंद्रवंश का वर्णन, मां कुष्मांडा महिमा का कथा होगा।

25 मार्च को श्रीकृष्ण चरित्र, श्री राम चरित्र, सूर्यवंश, चंद्रवंश का वर्ण, मां कुष्मांडा महिमा आदि, 26 मार्च को महिषासुर चरित्र, शुंभ और निशुंभ उद्धार मां भगवति प्राकट्य उत्सव मां स्कंद माता महिमा, 27 मार्च को रक्तीज उद्धार, मां महाकाली प्राकट्य राजा सुरथ एवं समाधी वैय चरित्र, मां कात्यायनी महिमा का वर्णन होगा।

इसी प्रकार 28 मार्च को वृत्रासुर चरित्र, नहुष चरित्र, हरिश्चंद्र चरित्र, एक वीर चरित्र, नारद चरित्र, मां कालरात्री महिमा, 29 मार्च को शक्तिपीठ के उतपत्ति की कथा एवं उनका महात्म्य प्रियव्रत चरित्र महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती महिमा एवं महागौरी चरित्र आदि कथा होगा।

30 मार्च को नवन दिवस में श्रीराधा चरित्र, तुलसी चरित्र, सत्यवान सावित्री चरित्र रुद्राक्ष महिमा, भश्मधारण महिमा, मां गायत्री चरित्र, मां सिद्धिदात्री महीमा के साथ कथा विश्राम किया जाएगा। आयोजक राजेश झा ने कहा कि 30 मार्च को महाप्रसाद भंडारा का आयोजन संध्या सात बजे से प्रभु इच्छा तक किया जाएगा।






