हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
हाजीपुर। गोल्डेनगंज-डुमरी जुआरा स्टेशन के मध्य स्थित समपार सं. 32/सी पर ओवरहॉलिंग एवं मशीन पैकिंग कार्य किया जाना है । इस कारण दिनांक 21 मार्च 23 से 26 मार्च 23 तक इस समपार पर सड़क यातायात निम्नानुसार पूर्णरूपेण बंद रखा जाएगा। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 21 मार्च 23 (मंगलवार) को रात्रि 20.00 बजे से दिनांक 22 मार्च 23 (बुधवार) के सुबह 06.00 बजे तक। दिनांक 22 मार्च 23 (बुधवार) को रात्रि 20.00 बजे से दिनांक 23 मार्च 23 (गुरूवार) के सुबह 06.00 बजे तक।दिनांक 23 मार्चब23 (गुरूवार) को रात्रि 20.00 बजे से दिनांक 24 मार्च 23 (शुक्रवार) के सुबह 06.00 बजे तक।

दिनांक 24 मार्च 23 (शुक्रवार) को रात्रि 20.00 बजे से दिनांक 25 मार्च 23 (शनिवार) के सुबह 06.00 बजे तक।दिनांक 25 मार्च 23 (शनिवार) को रात्रि 20.00 बजे से दिनांक 26 मार्च 23 (रविवार) के सुबह 06.00 बजे तक।उपरोक्त अवधि में सड़क वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गयी है । सड़क उपयोगकर्ता रेलवे समपार सं. 31 एवं आरओबी सं. 45/ए से होते हुए मुख्य सड़क एनएच-19 से जुड़ सकते हैं।







