मधुबनी में परिवार नियोजन मेला का हुआ आयोजन, दी गयी जानकारी

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
मधुबनी।  मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा के तहत सदर अस्पताल परिसर में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान मेला में आए लोगों को परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई संसाधन उपलब्ध कराया गया। मेला में लोगों इन संसाधनों के बारे में और उनकी विधि, इस्तेमाल तथा प्रयोग की जानकारी दी गई। मेले का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ ऋषि कांत पांडे एवं एसीएमओ डॉ आरके सिंह ने फीता काटकर किया। मेले में परिवार नियोजन के विभिन्न संसाधनों की अलग से स्टॉल लगाई गई थी जहाँ प्रशिक्षित नर्स द्वारा लोगों का मार्ग दर्शन किया गया। सभी स्टाल पर परिवार नियोजन के विभिन्न प्रकार के साधनों का प्रदर्शन भी किया गया।

बता दें कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इस क्रम में मिशन परिवार विकास के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण करने के लिए अस्पतालों में स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर लोगों को परिवार नियोजन के अस्थाई एवं अस्थाई संसाधनों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें अस्थाई संसाधनों के अपनाने पर सरकार के द्वारा उत्प्रेरक एवं लाभ को भी निर्धारित राशि का भुगतान किया जाता है।


सिविल सर्जन डॉ. ऋषि कांत पांडे ने बताया कि जिले में 05 मार्च से 25 मार्च तक मिशन परिवार विकास पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 05 मार्च से 12 मार्च तक जिले में दंपति संपर्क सप्ताह मनाया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्त्ता ने घर-घर जाकर योग्य दंपतियों से भेंट कर उन्हें परिवार नियोजन के साधनों के विषय में जानकारी दी।

13 से 25 मार्च तक परिवार नियोजन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया है जिससे कि इच्छुक लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर पंकज मिश्रा, डीएएम अभिनय कुमार सिन्हा, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक नवीन दास, पीरामल के मुदित पाठक सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *