30 जून तक पटना-थावे-पटना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़े

हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और थावे के मध्य संचालित की जा रही गाड़ी सं. 03215 व 03216 पटना-थावे- पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है । वर्तमान में यह स्पेशल पटना एवं थावे से प्रतिदिन 31 मार्च 2023 तक चलायी जा रही है।अब 91 फेरे की वृद्धि करते हुए यह स्पेशल पटना और थावे के बीच प्रतिदिन 01 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक परिचालित की जायेगी ।

विदित हो वर्तमान में गाड़ी सं. 03215 पटना-थावे स्पेशल पटना से प्रतिदिन 12.10 बजे खुलकर 17.40 बजे थावे पहुँचती है तथा वापसी में गाड़ी सं. 03216 थावे-पटना स्पेशल थावे से प्रतिदिन 18.25 बजे खुलकर 23.45 बजे पटना पहुँचती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *