समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में दोहरे हत्याकांड के आरोपित जेडीयू के पूर्व जदयू विधायक व जदयू किसान सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबालक सिंह को जहां छपरा स्टेशन पर गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया। वहीं रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पूर्व विधायक के भाई लालबाबू प्रसाद के घर से लोडेड कट्टा बरामद किया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें पूर्व विधायक रामबालक सिंह, उनके भाई लालबाबू प्रसाद, अभिमन्यु कुमार व कैलाश प्रसाद सिंह को नामजद करने के साथ दो-तीन अज्ञात शूटर को आरोपित बनाया है।
बताया जाता है कि दिल्ली से समस्तीपुर लौटने के क्रम में जब छपरा जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन रुकी तो पहले से तैयार पुलिस ने पूर्व विधायक राम बालक सिंह को गिरफ्तार किया। एसपी विनय तिवारी ने कहा कि गिरफ्तार किया गया है।
विदित हो कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र में 20 फरवरी को पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह व उनके सहयोगी सत्यनारायण सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में न्यायालय में सरेंडर करने वाले आरोपी कैलाश प्रसाद सिंह को पूछताछ के लिए पुलिस ने रिमांड पर लिया था। बता दें कि पूर्व मुखिया व उसके सहयोगी की हत्या मामले में पूर्व विधायक रामबालक सिंह व उसके भाई लाल बाबू प्रसाद सहित छह आरोपी नामजद है। इस मामले में दो आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। जबकि समस्तीपुर पुलिस ने पूर्व विधायक के भाई लालबाबू प्रसाद को पिछले दिनों दिल्ली के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। वहीं अब पूर्व ज्डयूबविधायक को छपरा स्टेशन पर स्वतंत्रा सेनानी से गिरफ्तार किया। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद एसपी विनय तिवारी द्वारा शुक्रवार को प्रेस वार्ता करने की संभावना है।







