समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के हकीमाबाद पंचायत में शोले निवास पर रविवार को जिला मुखिया संघ की बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार झा व संचालन समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर ने किया। बैठक सह होली मिलन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि व मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम के प्रारम्भ में आगत अतिथियों का स्वागत हक़ीमाबाद पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ समस्तीपुर के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार शोले ने पाग, चादर, माला तथा मोमेंटो से की। मौके पर एक दूसरे को अबीर लगा कर होली की शुभकामनाएं दी गयी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि मुखिया संघ अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आंदोलन की शंखनाद करेगा। मुखिया को न्यायसंगत भत्ता, सुरक्षा, सरकारी गार्ड, आवास, बीमा, पेंशन आदि को लेकर राजभवन मार्च किया जायेगा तथा राज्यपाल से मिल कर ज्ञापन सौपा जायेगा। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार सभी समाजो में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव की भावना का संचार करता है। रंगों का होली त्यौहार जिस प्रकार तन एवं मन में उल्लास और नवचेतना का संचार कर आपसी प्रेम और क्षमा की भावना का विकास करता है उसी प्रकार यह आपसी सामंजस्य व मेलजोल आपसी सौहार्द एवं सामाजिक तथा प्रकृति व वातावरण की शुचिता की भावना का संचार करता है। मौके पर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार झा, समाजसेवी मनोज कुमार सुनील, नगर पार्षद रामबदन राय, मुखिया अरविन्द राय उर्फ डोमन राय, मृत्युंजय ठाकुर, शिवचन्द्र यादव, अजय कुमार, रामाधार सिंह , राजीव सिंह, प्रवीण कुमार, नवीन कुमार सिंह, विभा देवी, चंद्रशेखर चौरसिया, चंद्रमणि सिंह, राजकुमार, मो कमरुल जमा अंसारी, बैद्यनाथ झा, सत्यम कुमार राय, राम प्रमोद यादव, संजीव यादव, श्री नारायण शर्मा, संजू कुमारी, सरिता देवी, रामचन्द्र सिंह आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सुनील कुमार शोले ने की।







