होली के अवसर पर चलेंगी और 04 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें, समस्तीपुर होकर जाएगी ट्रेन

हाजीपुर, दूरबीन न्यूज। होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। इनमें से अब तक 29 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सूचना पूर्व में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी जा चुकी है। इसी क्रम में और 04 जोडी़ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। ईसीआर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिनका विवरण निम्नानुसार है। गाड़ी संख्या 07051 व 07052 सिकंदराबाद रक्सौल सिकंदराबाद होली स्पेशल सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, धनबाद, बोकारो, रांची के रास्ते 07051 सिकंदराबाद रक्सौल होली स्पेशल 04 मार्च शनिवार को सिकंदराबाद से 21.00 बजे खुलकर सोमवार को 13.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल सिकंदराबाद होली स्पेशल 09 मार्च गुरूवार को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर शनिवार को 13.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।


गाड़ी संख्या 08127व 08128 शालीमार जयनगर शालीमार होली स्पेशल दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, धनबाद, बोकारो, टाटा के रास्ते 08127 शालीमार जयनगर होली स्पेशल 06 मार्च (सोमवार) को शालीमार से 14.50 बजे खुलकर मंगलवार को 11.25 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 08128 जयनगर शालीमार होली स्पेशल 07 मार्च (मंगलवार) को जयनगर से 19.30 बजे खुलकर बुधवार को 16.00 बजे शालीमार पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08183 व 08184 संतरागाछी बलरामपुर संतरागाछी होली स्पेशल गोमो- गया- डीडीयू- वाराणसी- गोरखपुर के रास्ते 08183 संतरागाछी बलरामपुर होली स्पेशल 06 मार्च, 2023 (सोमवार) को संतरागाछी से 20.30 बजे खुलकर मंगलवार को 22.00 बजे बलरामपुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 08184 बलरामपुर संतरागाछी होली स्पेशल 08 मार्च (बुधवार) को बलरामपुर से 21.30 बजे खुलकर गुरूवार को 23.15 बजे संतरागाछी पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 08028 व 08027 रांची बलरामपुर रांची होली स्पेशल गोमो- गया- डीडीयू- वाराणसी- गोरखपुर के रास्ते 08028 रांची बलरामपुर होली स्पेशल 05 मार्च (रविवार) को रांची से 23.55 बजे खुलकर सोमवार को 22.00 बजे बलरामपुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 08027 बलरामपुर रांची होली स्पेशल 07 मार्च (मंगलवार) को बलरामपुर से 08.45 बजे खुलकर बुधवार को 05.00 बजे रांची पहुंचेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *