समस्तीपुर, दूरबीन न्यूज। समस्तीपुर रेल मंडल में फरवरी महीने में 27 रेल कर्मी सेवानिवृत हो गए। इसको लेकर डीआरएम आलोक अग्रवाल की अध्यक्षता में मंडल मुख्यालय के मंथन सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी सेवानिवृत कर्मियों को डीआरएम के द्वारा सम्मानित करते हुए उनके अनुभवों को अनुभव पोर्टल पर अपलोड किया गया। इस कड़ी में सभी कर्मियों को एचआरएमएस मॉड्यूल के माध्यम से सेवानिवृत करने का निर्णय लिया गया था। जिसका पालन करते हुए इन कर्मियों के बीच सात करोड़ 61 लाख रुपए की समापक राशि का भुगतान किया गया।साथ ही कर्मियों को पेंशन भुगतान के लिए ईपीपीओ जारी किया गया, ताकि पेंशन का भुगतान अगले महीने से हो सके। साथ ही इसकी प्रतिलिपी भी इन कर्मियों को उपलब्ध करा दी गीय। मौके पर एडीआरएम जेके सिंह व मनीष शर्मा, डीपीओ दिलीप पासवान, एडीएफएम राम शंकर सिंह के अलावे सभी एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि थे। संचालन सीनियर डीपीओ राजीव रंजन ने किया।







