समस्तीपुर/सरायरंजन, दूरबीन न्यूज। सरायरंजन थाना क्षेत्र के मेयारी गांव में बकरी चोरों ने वाहन लगाकर आधा दर्जन बकरी को चुरा लिया। पकडे जाने की डर से किसान को ठोकर मार दिया, जिसके बाद बकरी चोर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बकरी लदे वाहन को छोड़ चोर भी फरार हो गया। वही किसान भी जख्मी हो गया।


मेयरी गांव में बकरी चोरों ने सभी बकरी एवं खस्सी को स्काँर्पियो पर लादकर चल दिया। इस बीच बकरी पाल रहे किसान के जाग गया। दरवाजे पर बकरी बंधे नहीं देखने पर खोजने के लिए बाइक से निकल गया। बाइक से निकलने के बाद किसान ने बकरी लदे वाहन को ओवरटेक कर वाहन के आगे अपनी बाइक लगा दी। बाइक लगाने के बाद बकरी चोरों ने बाइक सवार को जबरदस्त ठोकर मारते हुये भागने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन गढ्ढे किनारे फंस गया। बाइक चालक के ठोकर लगने से बुरी तरह घायल हो गये। घायल किसान की पहचान उक्त गांव निवासी प्रेम कुमार के रूप में की गई है। बकरी चोर के संबंध में ग्रामीणों ने बताया की हर रोज बकरी चोरों ने आकर बकरी को चुरा कर ले जाते है। इसी दौरान उक्त रात भी चोरों ने आकर बकरी को चुरा लिया। पुलिस ने बकरी चोर वाहन को जब्त कर लिया है।





