अस्पताल संचालक हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध में गोली मारकर हुई थी हत्या

समस्तीपुर, दूरबीन न्यूज। समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चंदन चौक पर सोमवार की अहले सुबह निजी अस्पताल संचालक नवीन कुमार ठाकुर हत्याकांड का पुलिस ने कुछ ही घंटों में कर दिया। घटना के पीछे एक लड़की से अवैध संबंध सामने आया है। इस मामले में बेगूसराय जिले के तेघरा थाना के पिढ़ौली निवासी दिलखुश कुमार उर्फ नेपल्ला को तेयाय ओपी क्षेत्र से मकई खेत से गिरफ्तार कर लिया गया। समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त दिलखुश कुमार के साली के साथ मृतक अस्पताल संचालक नवीन कुमार ठाकुर का अवैध संबंध था। जिसके कारण वह नवीन की हत्या कर दी थी।

घटना के बाद पटोरी डीएसपी के नेतृत्व में टीम बनारयी गयी थी। सीसीटीवी फुटेज एवं मृतक के मोबाइल का सीडीआर खंगालने के बाद अपराधियों की पहचान की गयी। जिसके बाद पटोरी पुलिस ने बेगुसराय पुलिस के सहयोग से दिलखुश उर्फं नेपल्ला उफ नेवाली कुंवर को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में नेपाली कुंवर ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही कहा है कि नवीन का उसकी साली से अवैध संबंध था। वह ब्लैकमेल कर रहा था। इसी कारण वह छोटू कुमार, मुरारी कुमार के साथ लाल रंग के ब्रेजा कार से पहुंच कर फोन कर नवीन को बुलाया और उसके मुंह में गोली मार दी। घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *