बेहतर पुलिसिंग लोगों को प्रदान कराना हमारा मुख्य उद्देश्य:एसपी

समस्तीपुर, दूरबीन न्यूज।  हथौड़ी थाना परिसर में बने थाना के नवनिर्मित भवन का उदघाटन एसपी विनय कुमार तिवारी ने फीता काटकर किया। बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान उन्होंने थाना के नवनिर्मित भवन का उदघाटन करते हुए मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि बेहतर पुलिसिंग लोगों को प्रदान करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने एक-एक कर सभी पुलिस अधिकारी व कर्मियों का परिचय लिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को पुलिस से काफी उम्मीदें होती हैं। लोग पुलिस पर पूरा भरोसा करते हैं। ऐसे में आप की जिम्मेदारी हर मायने में अहम है। लोग हमसे काफी उम्मीद लगाए रखते हैं। आप भी बेहतर तरीके से अपनी सेवा देकर लोगों का विश्वास जीतें और बिहार पुलिस को और ससक्त बनाएं । बता दें कि तीन करोड 86 लाख की लागत से हथौड़ी थाना का मॉडल थाना भवन बनकर तैयार हुआ है। इस अवसर पर महिला हेल्प डेस्क की भी शुरुआत की गई । मौके पर मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, एसडीपीओ रोसड़ा शिवम कुमार ,सर्किल इंस्पेक्टर हरूनी राम, थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह , एएसआई कुंदन पासवान , रमेश कुमार , मनोज कुमार, मिथिलेश कुमार, अमृतम प्रसाद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *