भाकपा-माले ने उजियारपुर के दिवंगत नेता फूलेद्र प्रसाद सिंह के स्मृति में संकल्प सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दिया

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर देसुआ पंचायत में भाकपा-माले ने अपने दिवंगत नेता फूलेद्र प्रसाद सिंह के स्मृति में उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि सभा की आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने किया।

स्मृति सभा में भाकपा-माले के जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि पूर्व पंचायत समिति सह भाकपा-माले जिला कमेटी के पूर्व सदस्य फूलेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि उजियारपुर के गांव-गांव में संगठन विस्तार के अगुआ दस्ता के रूप में कार्य करते आ रहे थे।

उनके निधन से भाकपा-माले ने अपना वरिष्ठ नेता ही नहीं गरीबों के लिए काम करने वाला संघर्ष का अव्वल नेता खो दिया है उनके संघर्षों को और ताकत देकर उनके सपनों को साकार करेंगे।

भाकपा-माले जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को मजबूत कर गरीबों के अधिकार को लड़ कर जीतने की परंपरा कायम रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इस कार्य को हमारी पार्टी आगे भी जारी रखेगी।

किसान महासभा के जिला अध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि हमारे प्रिय नेता हमलोगों के बीच नहीं हैं लेकिन उनके सपनों को साकार करने का संघर्ष आगे भी किसान-मजदूरों के हित में जारी रखा जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा को जिला कमेटी सदस्य अनिल कुमार चौधरी, उपेन्द्र राय,फिरोजा बेगम,जीबछ पासवान, दीलीप कुमार राय,मो० कमालुद्दीन, मो० उस्मान, राम भरोस राय , तनंजय प्रकाश, सुधांशु प्रियदर्शी, फुलन देवी ,आनंद सिंह,हेमंत कुमार सिंह, देवराज सिंह,नंदकिशोर राय,भीम सहनी, रामकृपाल राय, राम सुदीन सिंह, मो० सकूर , मो० अलाउद्दीन,मो० सलीम , नरेश पासवान, रामसगुन सिंह, विजय कुमार राम, रायबहादुर सहनी, राम प्रसाद सिंह ने संकल्प व्यक्त करते हुए अधुरे कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया।

*गिट्टी लदे 14 चक्का ट्रक से 2295 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक और खलासी गिरफ्तार – Doorbeen News*

गिट्टी लदे 14 चक्का ट्रक से 2295 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक और खलासी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *