साहित्यकार हरि को मिला छंदःशाला काव्य-साधना पुरस्कार, पुरस्कार में मिला चादर, प्रतीक चिह्न और नकद पुरस्कार राशि

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के राजपुर-जौनापुर निवासी चर्चित साहित्यकार हरिनारायण सिंह ‘हरि’ को शनिवार की रात पटना के एक्जीविशन रोड स्थित लव-कुश टावर के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित साहित्यिक छंदःशाला विद्यापीठ (पंजीकृत) के
भव्य वार्षिकोत्सव में छंदःशाला काव्य साधना पुरस्कार से पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।

हरि को यह पुरस्कार उनके अनवरत और स्तरीय काव्य-सृजन के लिए दिया गया। पुरस्कार में उन्हें चादर व प्रतीक चिह्न के साथ-साथ नकद राशि भी प्रदान की गयी। यह सम्मान उन्हें समारोह के मुख्य अतिथि संत डाॅ वी बी पांडेय उर्फ पवन जी महाराज (लखनऊ), संस्थाध्यक्ष आचार्य विजय गुंजन व अन्य साहित्यकारों के हाथों प्रदान किया गया।

मौके पर संस्था की महासचिव डाॅ अभिलाषा सिंह, डाॅ राशदादा राश, कुमार कां ,डाॅ रामरक्षा विमल, अनिल कुमार झा, अखौरी चन्द्रशेखर, रंजना लता, पूनम श्रेयसी समेत देश के कोने-कोने आये सौ से अधिक साहित्यकार उपस्थित थे।

हरिनारायण सिंह ‘हरि’ की इस उपलब्धि पर विधायक राजेश कुमार सिंह, साहित्यकार बैद्यनाथ पंडित प्रभाकर, अश्विनीकुमार आलोक, मुकेश कुमार मृदुल, ज्वाला सांध्यपुष्प व बशिष्ठ राय बशिष्ठ, पूर्व जिलापार्षद रामचन्द्र सिंह ,पर्यावरण सेवी सुजीत भगत व भाई रणधीर आदि ने उन्हें बधाई दी है।

*शिवाजीनगर व हथौड़ी थाना परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली एकता-अखंडता की शपथ – Doorbeen News*

शिवाजीनगर व हथौड़ी थाना परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली एकता-अखंडता की शपथ

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *