मोहिउद्दीन नगर में माँ दुर्गा, माँ लक्ष्मी एवं माँ सरस्वती की जीवंत झाँकी का भव्य शुभारंभ

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, मोहिउद्दीन नगर द्वारा आयोजित माँ दुर्गा, माँ लक्ष्मी एवं माँ सरस्वती की जीवंत झाँकी का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह, एस.आई. अन्नु कुमारी, पूजा कमेटी सदस्य सुरेंद्र मेहता, ब्रह्माकुमारी सविता बहन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

सरकारी दुर्गा मंदिर के सामने, थाना के समीप आयोजित इस झाँकी में श्रद्धालुओं को तीनों देवियों के दिव्य एवं मनमोहक स्वरूपों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। झाँकी के माध्यम से माँ दुर्गा की शक्ति, माँ लक्ष्मी की समृद्धि तथा माँ सरस्वती की ज्ञान एवं विवेक की महिमा को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण महाआरती के साथ झाँकी का शुभारंभ, देवियों के जीवंत स्वरूपों का दर्शन तथा माँ दुर्गा द्वारा महिषासुर वध की मनोहारी प्रस्तुति है।

शुभारम्भ के अवसर पर ब्रह्माकुमारी सविता बहन ने कहा कि देवी-स्वरूपों की आराधना तभी सार्थक होती है, जब हम अपने जीवन में उनके दिव्य गुणों को धारण करें। उन्होंने कहा कि देवियों ने परमपिता परमात्मा शिव से राजयोग द्वारा अष्ट शक्तियां प्राप्त की, जिसके यादगार में उनको अष्टभुजाधारिणी दिखाते हैं और महिषासुर आसुरी शक्तियों का प्रतीक है। परमात्मा से शक्ति लेकर अपने अंदर की आसुरी शक्तियों को नष्ट कर सकते हैं।

स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे सपरिवार आकर इस आयोजन का लाभ लें। यह जीवंत झाँकी 18, 19 एवं 20 अक्टूबर को प्रतिदिन संध्या 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक सरकारी दुर्गा मंदिर के सामने, थाना के समीप, मोहिउद्दीन नगर में लोगों के दर्शनार्थ आयोजित की जा रही है।

आयोजन में मुख्य रूप से आशा बहन, बृजेश खत्री, रवि रंजन भाई, अशोक भाई, इंद्रजीत भाई सहित अनेक भाई-बहनों की प्रमुख भूमिका रही।

*स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की अंतिम तैयारियों की समीक्षा, 23 अक्टूबर को होगा मतदान – Doorbeen News*

स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की अंतिम तैयारियों की समीक्षा, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *