भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री बिहार विधान परिषद एनडीए प्रत्याशी दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए भाजपा जिला कोर कमेटी का बैठक हुए शामिल 

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: बिहार विधान परिषद दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ घनश्याम राय को भाड़ी मतों से विजयी बनाने हेतु भाजपा जिला कार्यालय समस्तीपुर में भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने बैठक को संबोधित करते मतदाताओं से दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ घनश्याम राय एनडीए प्रत्याशी विजयी बनाने का अपील किये।

बैठक में प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा शर्मा,एम एल सी डाॅ तरूण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, मोहद्दीनगर विधायक राजेश कुमार सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह भाजपा नेता सुशील चौधरी, भाजपा नेता शशिकांत आनंद,प्रो विजय कुमार शर्मा, विमला सिंह, संजीव साह,जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, ललन सिंह, वैधनाथ झा, सुनील राय,मनोरंजन मोदीन, रामाकांत राय , जितेन्द्र चौहान सहित अन्य लोग शामिल रहे।

बैठक एनडीए दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र डॉ घनश्याम राय प्रत्याशी को भाड़ी बहुमत विजय बनाने हेतु मतदाताओं के बीच सघन संपर्क अभियान चलाने सहित अन्य चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श हुआ।

*कांटों की सेज पर लेट सीने पर स्थापित किया कलश, देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – Doorbeen News*

कांटों की सेज पर लेट सीने पर स्थापित किया कलश, देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *