व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के सात प्रमुख 33 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सोमवार (12 अक्टूबर) को दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मोहनपुर स्थित 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र में 33 केवी हाफ मेन बस के मेंटेनेंस कार्य को लेकर विद्युत विभाग ने सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है।
मोहनपुर ग्रिड उपकेंद्र के कनीय विद्युत अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान 33 केवी पूसा, ई-हाउस, कर्पूरीग्राम, जितवारपुर, कल्याणपुर, लगुनिया एवं सुधा डेयरी फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इससे इन सभी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्धारित अवधि में बिजली नहीं मिल सकेगी।


विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए सुबह 11 बजे से पहले ही पानी का भंडारण करने के साथ बिजली से जुड़े अन्य आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
कनीय अभियंता ने बताया कि ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही सभी संबंधित फीडरों की विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।


*भोला टाकीज रेल गुमटी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बंद, 25 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी – Doorbeen News*
भोला टाकीज रेल गुमटी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बंद, 25 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी









One Comment