व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर भोला टाकीज रेल गुमटी पर जोर-शोर से शुरू हुआ ओवरब्रिज निर्माण कार्य बंद पड़ा है। इससे स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य लंबे समय तक बंद रहने से जिला वासियों को आशंका सताने लगी है कि कहीं समस्तीपुर मुख्यालय को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण ओवरब्रिज का निर्माण अधर में न लटक जाए।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर रविवार को समस्तीपुर रेल विस्तार एवं विकास मंच की टीम ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर बंद पड़े कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और निर्माण कार्य बंद रहने से हो रही परेशानियों की जानकारी ली।


निरीक्षण के बाद मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी एवं सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मांग की कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने की गारंटी दी जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो मंच आंदोलन करने को बाध्य होगा। आंदोलन के प्रथम चरण में 25 अक्टूबर को निर्माण स्थल पर पदयात्रा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी और समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


मंच के नेताओं ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू कराने, इसे निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा अन्य संबंधित मांगों को लेकर जिलाधिकारी और डीआरएम को स्मार-पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होना आम नागरिकों, दुकानदारों और वाहन चालकों की सुविधा के साथ-
साथ समस्तीपुर शहर की यातायात व्यवस्था के लिए भी बेहद जरूरी है। निरीक्षण में शंकर प्रसाद साह, शाहीद हुसैन, राम विनोद पासवान, विश्वनाथ सिंह हजारी, दीनबंधु प्रसाद, असगर अंसारी, सुशील कुमार आदि शामिल थे।


*शिवाजीनगर में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, बेला चौक से निकली भव्य कलश यात्रा – Doorbeen News*
शिवाजीनगर में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, बेला चौक से निकली भव्य कलश यात्रा







One Comment