गंगापुर में गोली चलाने का आरोप, घटनास्थल से दो खोखा बरामद, छत का पानी गिरने को लेकर विवाद, गोली चलाने का आरोप; दो खोखा बरामद

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सरायरंजन । मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में छत का पानी गिरने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोली चलाने तक पहुंच गया। इस मामले में गंगापुर निवासी योगेंद्र महतो ने अपने बड़े भाई के परिवार के सदस्यों पर गाली-गलौज, मारपीट और गोली चलाकर जान लेने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए आवेदन में योगेंद्र महतो ने बताया कि शनिवार की दोपहर उनके बड़े भाई के घर की छत से पानी उनकी कच्ची दीवार पर गिर रहा था। इस संबंध में जब उन्होंने पानी गिरने की बात कही तो आरोप है कि घर के सदस्यों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

और मारपीट करने पर उतारू हो गए। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मुसरीघरारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।

आवेदन के अनुसार, पुलिस के लौटने के कुछ देर बाद श्याम नंदन प्रसाद सिंह, आशुतोष कुमार और तीन अज्ञात लोगों पर योगेंद्र महतो ने गोली चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी गोली चलाई गई।

योगेंद्र महतो ने आवेदन में यह भी आशंका जताई है कि आरोपित भविष्य में उनके और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर सकते हैं। उन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी मिलने की बात कहते हुए पुलिस से अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

थानाध्यक्ष ने की प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि
इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखा प्राप्त हुआ है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

*दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पंडालों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य – Doorbeen News*

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पंडालों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *