व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। बिहार के खेल जगत के लिए प्रेरणादायक पहल के रूप में THE UMEED द्वारा आयोजित THE UMEED CUP 2026 – बिहार राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप का भव्य शुभारंभ हो गया। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से नशामुक्त जीवन, अनुशासन और नेतृत्व की भावना के लिए प्रेरित करना है।
‘नशे को Kick Out, सपनों को Kick In’ थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आई टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह, दर्शकों का जोश और खेल भावना आयोजन का मुख्य आकर्षण बना हुआ है।


THE UMEED के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल फुटबॉल तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का एक सशक्त अभियान है।
वहीं संस्था के उपाध्यक्ष आदेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मंच बिहार की नई खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करेगा।
आयोजन के सहयोगी Nirav Sports ने भी युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने और अपने सपनों को मेहनत व अनुशासन के बल पर साकार करने का संदेश दिया।
आयोजकों ने कहा कि THE UMEED CUP 2026 केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक सामाजिक जनआंदोलन है, जिसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त बिहार का निर्माण करना है।



*बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा नया स्वरूप: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दिए कई बड़े निर्देश, लंबित सर्जरी से कैंसर स्क्रीनिंग तक बनी कार्ययोजना – Doorbeen News*






