समस्तीपुर में कांग्रेस की बैठक, सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur Poltics News: जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर (शहरी) की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय के सभा भवन में जिला अध्यक्ष अनिता राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन सृजन साथी एवं सदस्यता अभियान को तेज करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में गत बैठक की संपुष्टि के साथ संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान में तेजी लाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिता राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समान विचारधारा और जनहित की पार्टी है। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, क्योंकि जनता के सामने कांग्रेस एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है।

उन्होंने संगठन सृजन साथी एवं सदस्यता अभियान के तहत सभी प्रखंड अध्यक्षों और प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। साथ ही कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने पर बल दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी नदीम अंसारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक संगठन सृजन साथी बनाएं और Rahul Gandhi तथा Mallikarjun Kharge की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर जिला प्रभारी जूही प्रीतम, भुपनेश्वर राम, डोमन राय, फिरोज अंसारी, शिवराम ठाकुर, आशुतोष Kumar, अब्दुल मल्लिक, परमानंद मिश्रा, रामनारायण शर्मा, शंभू प्रसाद, नवल किशोर शर्मा, अनिल कुमार तिवारी, सुशील राय, सुमन कुमार, उपेंद्र नाथ तिवारी, सुबोध कुमार सिंह, रामप्रीत राम, विनोद कुमार सिंह कुशवाहा, अजय राय, बच्चा बाबू गिरी, कृष्ण कुमार, विश्वनाथ हजारी, मो. इसाक, सूरज राम, मो. सोहेल सिद्दीकी, लक्ष्मण राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*जनता दरबार में पहुंचे फरियादी, सात मामलों में एक का ऑन द स्पॉट निष्पादन – Doorbeen News*

जनता दरबार में पहुंचे फरियादी, सात मामलों में एक का ऑन द स्पॉट निष्पादन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *