जनता दरबार में पहुंचे फरियादी, सात मामलों में एक का ऑन द स्पॉट निष्पादन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: शिवाजीनगर अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन एवं राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर अपनी फरियाद रखी। जनता दरबार की अध्यक्षता सीओ वीणा भारती ने की। इस दौरान कुल सात मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से एक मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष छह मामलों के समाधान के लिए संबंधित पक्षों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अगले शनिवार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

सीओ वीणा भारती ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर पारदर्शी एवं त्वरित तरीके से हो, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। बताया गया कि प्राप्त मामलों में पांच पुराने एवं दो नए मामले शामिल थे। जनता दरबार के दौरान कार्यालय परिसर में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई तथा लोग अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर काफी उम्मीद के साथ पहुंचे थे।

*युवा राजद नेता रुपेश रंजन के निधन पर माहे गांव पहुंचे राजद नेता, परिजनों को बंधाया ढाढ़स – Doorbeen News*

युवा राजद नेता रुपेश रंजन के निधन पर माहे गांव पहुंचे राजद नेता, परिजनों को बंधाया ढाढ़स

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *