व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के पुनर्गठन के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में उत्साह का माहौल है। दूसरी बार संतोष कुमार बबली को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बनाए जाने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं किशोर प्रसाद सिंह को पुनः उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति के गठन की सूचना मिलते ही समर्थकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
नवगठित समिति में सदस्य के रूप में ललित झा, सरोज कुमार, राहुल चौधरी, अनिल कुमार सिंह, चंदन कुमार दास, रविशंकर कुमार, कैलाश पंडित, अशोक कुमार सिंह, राम पुकार मंडल, निर्दोष कुमार सिंह, मोहम्मद ओवैश करनी, आशा देवी एवं अरुण कुमार मुखिया को शामिल किया गया है। समिति में कुल 15 पद निर्धारित होते हैं, जिसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं 13 सदस्य शामिल रहते हैं।



प्रखंड स्तर पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की निगरानी एवं क्रियान्वयन में बीस सूत्री समिति की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर अध्यक्ष संतोष कुमार बबली ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गति लाई जाएगी। वहीं उपाध्यक्ष किशोर प्रसाद सिंह ने कहा कि समिति जनता और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी का काम करेगी।
समिति के पुनर्गठन के बाद सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं प्रयास से कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला है। नेताओं ने विश्वास जताया कि नई समिति क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी।
जानकारी मिलते ही भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देना शुरू कर दिया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधव झा, शंभू झा, सरबन झा, नवीन कुमार सिंह, मणिकांत सिन्हा, गोपाल किशन, सुनील कुमार सुमन, नंदकुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।
भाजपा नेत्री सह बंधार पंचायत की मुखिया चंदन कुमारी एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार चौधरी , मुखिया संजीव पासवान एवं विनोद पासवान ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम संगठन और सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।



*शिवाजीनगर में सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम निर्माण की उठी मांग, खेल मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन – Doorbeen News*
शिवाजीनगर में सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम निर्माण की उठी मांग, खेल मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन





