व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipir News: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई सिंघिया की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को कन्या मध्य विद्यालय सिंघिया परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने की। बैठक में आगामी 24 मई को पटना स्थित रविंद्र भवन सभागार में आयोजित होने वाले बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी के अभिनंदन समारोह को सफल बनाने एवं उसमें अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की कई महत्वपूर्ण समस्याएं सरकार के स्तर पर विचाराधीन हैं। ऐसे में शिक्षकों को एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए ताकि शिक्षक समाज की आवाज मजबूती से सरकार तक पहुंच सके। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि 24 मई को आयोजित सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।



शिक्षक नेता राजेश राजू ने कहा कि वर्तमान शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी शुरू से ही शिक्षक हितैषी रहे हैं। उन्होंने हमेशा शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना है। शिक्षकों को उनसे काफी उम्मीदें हैं कि आने वाले समय में राज्य के शिक्षकों के हित में कई सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कमेटी द्वारा शिक्षा मंत्री के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित करने का निर्णय शिक्षकों की भावना और सम्मान का प्रतीक है।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, शिक्षकों की एकजुटता तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और सरकार को शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। उपस्थित शिक्षकों ने भी समारोह में अधिकाधिक भागीदारी का भरोसा दिलाया।
बैठक में कुंदन कुमार सिंह, मो. जाकिर हुसैन, मिथलेश कुमार, राजीव कुमार, रामयतन साहू, अरुण कुमार अरुण, सुनील कुमार कमती, अविनाश कुमार रंजन, गणेश कमती सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक का माहौल पूरी तरह संगठनात्मक एकता एवं शिक्षक हितों को लेकर गंभीर चर्चा से सराबोर रहा। अंत में संगठन की मजबूती और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।



*सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप में प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित – Doorbeen News*
सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप में प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित





