व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे
Samastipur News: समस्तीपुर मंडल द्वारा दिनांक 19.05.2026 को मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण रेलखंडों एवं स्टेशनों पर “सघन टिकट जांच अभियान” चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जयनगर, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा तथा पूर्णिया कोर्ट सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों एवं रेलखंडों पर व्यापक टिकट जांच की गई।
अभियान के दौरान कुल 6,833 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया तथा उनसे लगभग ₹59.54 लाख रुपये का जुर्माना एवं अतिरिक्त किराया वसूला गया। इस विशेष जांच अभियान में कुल 281 टिकट जांच कर्मियों (टीटीई) के साथ रेलवे सुरक्षा बल, वाणिज्य विभाग एवं अन्य संबंधित शाखाओं के कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।


विदित हो कि बिना टिकट यात्रा न केवल रेलवे राजस्व को क्षति पहुँचाती है, बल्कि इसका प्रतिकूल प्रभाव रेलवे जैसी देश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था एवं विकास कार्यों पर भी पड़ता है।
रेलवे द्वारा अर्जित राजस्व का उपयोग यात्री सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, ट्रेनों के परिचालन तथा आधारभूत संरचना के विकास में किया जाता है।
बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण ईमानदारीपूर्वक टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी भीड़, असुविधा एवं सीट उपलब्धता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
समस्तीपुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा में सहयोग दें।
मंडल प्रशासन स्पष्ट करता है कि राजस्व संरक्षण एवं यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने हेतु इस प्रकार के टिकट जांच अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।




*मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन – Doorbeen News*
मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन





