मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, National Council of Educational Research and Training, Bihar Education Project Council तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के निर्देशानुसार जिले के विद्यालयों में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप (भाषा उत्सव-2026) का समापन किया गया।

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों के भाषा कौशल, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक समझ एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को उनकी मातृभाषा के साथ-साथ विद्यालय में पढ़ाई जा रही भाषाओं — हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, मैथिली आदि — के अतिरिक्त एक अन्य भारतीय भाषा तथा भारतीय सांकेतिक भाषा से परिचित कराया गया। सात दिनों की अवधि में कुल 28 घंटे तक निर्धारित गतिविधियों का संचालन शिक्षकों के सहयोग से वर्गवार कराया गया।

भारतीय भाषा समर कैंप-2026 के प्रभावी संचालन के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) द्वारा District Institute of Education and Training (डायट, पूसा) को नोडल संस्था बनाया गया। डायट के विशेषज्ञों एवं स्थानीय भाषा संसाधन व्यक्तियों ने विद्यालयों में बहुभाषिक गतिविधियों और भारतीय सांकेतिक भाषा से संबंधित कार्यक्रमों का प्रतिदिन अनुश्रवण किया।

प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में भाषाई विविधता के प्रति सम्मान, संवाद कौशल और सांस्कृतिक जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समर कैंप के समापन के अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और विभिन्न भाषाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

*समस्तीपुर में पुलिस-मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार गिरफ्तार, पैर में लगी गोली – Doorbeen News*

समस्तीपुर में पुलिस-मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *