समस्तीपुर की मुस्कान ने राष्ट्रीय मंच पर किया बिहार की मिथिला पेंटिंग का प्रतिनिधित्व

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News। समस्तीपुर की युवा कलाकार मुस्कान ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक पहल वन स्टेट वन आर्टिस्ट (OSOA) में चयनित होकर बिहार की प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग कला का प्रतिनिधित्व किया। यह उपलब्धि समस्तीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय है।
One State One Artist (OSOA) के तहत मनाली के नशाला में आयोजित नौ दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों से 38 युवा लोक एवं पारंपरिक कलाकारों का चयन किया गया था। इनमें बिहार से मिथिला पेंटिंग के लिए केवल मुस्कान का चयन हुआ।

मुस्कान ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन युवा कलाकार प्रकाश गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की लोक कला परंपराओं को युवाओं के माध्यम से नई पहचान देना तथा विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को एक साझा राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान मुस्कान ने मिथिलांचल की सांस्कृतिक पहचान मानी जाने वाली मिथिला पेंटिंग को प्रदर्शित कर बिहार की समृद्ध कला परंपरा को देशभर के कलाकारों और दर्शकों तक पहुँचाया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों के साथ संयुक्त आर्टवर्क तैयार किए और कला कार्यशालाओं, सांस्कृतिक संवाद तथा रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

राष्ट्रीय कार्यक्रम से लौटने के बाद मुस्कान की इस उपलब्धि पर समस्तीपुर और बिहार के कला प्रेमियों में खुशी का माहौल है। उनका चयन यह दर्शाता है कि बिहार के युवा कलाकार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहे हैं।

*ताजपुर में गैराज मिस्त्री को मारी गोली, घटनास्थल पर ही गयी जान – Doorbeen News*

ताजपुर में गैराज मिस्त्री को मारी गोली, घटनास्थल पर ही गयी जान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *