शिवाजीनगर में 17 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: शिवाजीनगर थाना अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत में पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 17 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से देसी शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में अपर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं पुलिस बल ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान एक महिला को 17 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद महिला को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी तथा इसके कारोबार में और कौन कौन लोग शामिल हैं। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

*अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, गैस सिलेंडर व बिजली से लगने वाली आग से बचाव की दी गई जानकारी – Doorbeen News*

अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, गैस सिलेंडर व बिजली से लगने वाली आग से बचाव की दी गई जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *