व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Muzaffarpur news: बेला मोड़ के पास वर्षों से जर्जर और अधूरी पड़ी सड़क निर्माण को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूसा मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक कठिनाई उठानी पड़ रही है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। जाम के कारण पूसा मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और कई छोटे-बड़े वाहन घंटों फंसे रहे।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने का प्रयास शुरू किया। प्रशासन ने ग्रामीणों को उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को वर्षों से चली आ रही समस्या से राहत मिल सके।




*मजदूरी मांगने पर हत्या का आरोप, सड़क किनारे ट्रैक्टर के पास मिला मजदूर का शव – Doorbeen News*
मजदूरी मांगने पर हत्या का आरोप, सड़क किनारे ट्रैक्टर के पास मिला मजदूर का शव





