मजदूरी मांगने पर हत्या का आरोप, सड़क किनारे ट्रैक्टर के पास मिला मजदूर का शव

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव सड़क किनारे एक ट्रैक्टर के पास पड़ा मिला। मृतक की पहचान किशनपुर बैकुंठ वार्ड संख्या-13 निवासी ननकी धर्मवीर, पिता बिलट राम, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में की गई है।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ननकी धर्मवीर पिछले छह महीने से चिमनी में मजदूरी का काम कर रहे थे। मजदूरी का बकाया पैसा मांगने को लेकर चिमनी संचालक से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद में उनकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वारिसनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

*रामभद्रपुर, हायाघाट व थलवारा डबल लाइन पर आज से 14 मई तक होगा एनआई वर्क, 45 ट्रेनें रद्द, 31 का बदला गया रुट – Doorbeen News*

रामभद्रपुर, हायाघाट व थलवारा डबल लाइन पर आज से 14 मई तक होगा एनआई वर्क, 45 ट्रेनें रद्द, 31 का बदला गया रुट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *