व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur Rail News : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के रामभद्रपुर-हायाघाट और थलवारा स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य पूरा हो चुका है। नई रेल लाइन से परिचालन को लेकर एनआई वर्क के साथ सीआरएस निरीक्षण होना है। एन आई वर्क नौ से 14 मई के बीच होगा। इसे लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने 11 से लेकर 15 मई तक 45 पैसेंजर, इंटरसिटी और मेल एक्सप्रेस को रद किया है। वहीं, 13 और 14 मई के बीच 31 एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला गया है। इनमें से 17 एक्सप्रेस ट्रेनें मुजफ्फरपुर होकर चलेंगी। जबकि, नौ से 15 मई के बीच 47 एक्सप्रेस ट्रेनों के खुलने के स्टेशन में बदलाव किया गया है। वहीं, 9 ट्रेनों को रेलवे ने री-शेड्यूल किया है। इसे लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने शनिवार को अधिसूचना जारी की है।
आरा-जयनगर इंटरसिटी नहीं चलेगी: अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर-जयनगर पैसेंजर 11 मई को रद्द रहेगी। वहीं, 12 मई को जयनगर-मनिहारी एक्सप्रेस, समस्तीपुर-जयनगर पैसेंजर, दरभंगा-समस्तीपुर पैसेंजर, जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर, आरा-जयनगर इंटरसिटी, समस्तीपुर-जयनगर, जयनगर-समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर पैसेंजर, समस्तीपुर जयनगर पैसेंजर, मनिहारी-जयनगर पैसेंजर और जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर रह रहेगी। वहीं 13 मई को जयनगर – मनिहारी एक्सप्रेस, समस्तीपुर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर-जयनगर पैसेंजर, मनिहारी जयनगर पैसेंजर, दरभंगा-समस्तीपुर पैसेंजर, जयनगर समस्तीपुर, आरा जयनगर इंटरसिटी, जयनगर-आरा इंटरसिटी, समस्तीपुर-जयनगर, मनिहारी जयनगर पैसेंजर, जयनगर- समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर, जयनगर समस्तीपुर, दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

जननायक एक्सप्रेस का बदले हुए रूट से होगा परिचालन: आनंद विहार जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिशो जंक्शन के रास्ते 12 मई, तिरूपति रक्सौल एक्सप्रेस का परिचालन 11 मई को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी, 14 मई को रक्सौल तिरूपति का परिचालन सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर समस्तीपुर के रास्ते, दरभंगा अहमदबाद स्पेशल का परिचालन 13 मई को दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर के रास्ते होगा। जबकि, जन नायक एक्सप्रेस का परिचालन 13 मई को दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, सुगौली, जबकि जन नायक एक्सप्रेस का परिचालन सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी दरभंगा के रास्ते 12 मई को होगा।
17 ट्रेनें मुजफ्फरपुर होकर चलेंगी : अधिसूचना के अनुसार, एनआई के लिए 31 ट्रेनों को रेलवे ने रद्द किया है। इन ट्रेनों में 17 ट्रेनें मुजफ्फरपुर जंक्शन से होकर विभिन्न तारीखों पर गुजरेगी। इसमें नौ मई को गोंदिया-रक्सौल स्पेशल, बदले रूट समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के रास्ते चलेगी। वहीं, जयनगर-आरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 मई को शिशो जंक्शन, सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर, जयनगर अमृतसर स्पेशल का परिचालन 12 मई को शिशो जंक्शन, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर होकर परिचालन होगा। जबकि मुजफ्फरपुर से होकर चलने वाली दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, सिकटा, पनियहवा, गोरखपुर होकर चलेगी। वहीं 11 मई को नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल का परिचालन गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी के रास्ते होगा।


बिहार संपर्क क्रांति चलेगी सीतामढ़ी रूट से: दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 14 को समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा और नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल 13 मई को छपरा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के बीच नहीं चलेगी। शहीद एक्सप्रेस दरभंगा-समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर 14, हावड़ा रक्सौल समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी के बीच 13 को नहीं चलेगी। दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति 14 और नई दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति 13 को सीतामढ़ी रूट से चलेगी। जबकि श्री माता वैष्णदेवी कटरा एक्सप्रेस 13 मई को मुजफ्फपुर रूट से चलेगी। अमृतसर जयनगर स्पेशल 13 मई को मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिशो जंक्शन, जननायक एक्सप्रेस दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, सुगौली, रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सुगौली के रास्ते चलेगी।
चर्लपल्ली-रक्सौल यहां से होकर चलेगी: चर्लपल्ली रक्सौल स्पेशल का परिचालन 10 मई को समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सुगौली के रास्ते रक्सौल तक होगा। दरभंगा-अमृतसर जन साधारण का परिचालन 12 को दरभंगा, सीतामढ़ी, सुगौली के रास्ते होगा। अमृतसर जयनगर सरयु यमुना एक्सप्रेस 11 को मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिशों जंक्शन के रास्ते होगा। अमृतसर दरभंगा, जन साधारण 11 मई को सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा के रास्ते चलेगी। दरभंगा नई दिल्ली 13 को दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, शिकटा, पनियहवा, गोरखपुर, इसी दिन रक्सौल चर्लपल्ली स्पेशल रक्सौल, सुगौली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते, नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल का परिचालन 12 मई को गोरखपुर, पनियहवा, नरकटियागंज, शिकटा, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा होकर होगा।


*मुजफ्फरपुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर कार्रवाई, 312 स्कूलों को नोटिस – Doorbeen News*
मुजफ्फरपुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर कार्रवाई, 312 स्कूलों को नोटिस





