व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को “हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी” थीम पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी 125 प्रारंभिक विद्यालयों में एक साथ आयोजित हुई इस संगोष्ठी के माध्यम से बच्चों की शिक्षा, नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य, पोषण एवं सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया गया। विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई।
इस बार संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार लाना है। विभाग का मानना है कि बच्चों के सीखने और विकास की प्रक्रिया में विद्यालय एवं अभिभावक दोनों की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में दोनों के बीच निरंतर संवाद और सहयोग आवश्यक है।


संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने, घर पर पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने तथा बच्चों को विद्यालय भेजने से पूर्व नाश्ता कराने के लिए प्रेरित किया गया। विभाग का मानना है कि उचित पोषण और सकारात्मक वातावरण मिलने पर बच्चे आत्मविश्वास के साथ विद्यालय आते हैं तथा पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इसके साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
विद्यालयों में आयोजित होने वाली इस बैठक को प्रभावी बनाने के लिए राज्य स्तर से दिए गए मार्गदर्शिका के अनुसार अभिभावकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित कर, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी साझा करते हुए कमजोर बच्चों के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई।


संगोष्ठी में बच्चों की उपस्थिति, पढ़ाई में रुचि, व्यवहार, अनुशासन एवं सीखने की क्षमता पर भी चर्चा की गई। बैठक में अधिक से अधिक अभिभावक शामिल होकर अपने बच्चों के भविष्य निर्माण में भागीदारी निभाए।
बीईओ रामजन्म सिंह ने बताया कि प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक बनाना और विद्यालय से उनका जुड़ाव बढ़ाना है। मौके पर प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह सतनारायण आर्य राम नाथ पंडित अरुण पासवान बिहारी दास दिलीप ठाकुर शांति भूषण मोहम्मद अब्दुल्ला नीलू कुमारी संतोष कुमार सरिता कुमारी संजीत पोद्दार मोहम्मद जैनुद्दीन उमेश प्रसाद राय मृत्युंजय कुमार सिंह देवानंद कामद अजय कुमार राय संजीव कुमार रामबाबू सिंह दिनेश प्रसाद सिंह राजकुमार मुखिया उमेश सिंह आदि थे।


*समस्तीपुर में ‘सितारा’ सप्ताह उत्सव के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – Doorbeen News*
समस्तीपुर में ‘सितारा’ सप्ताह उत्सव के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित





